शासन ने सोमवार रात चार अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों का तबादला करने के साथ ही मंगलवार सुबह 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज को अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अनित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक मोहिनी पाठक को यूपी 112 मुख्यालय पर भेजा गया है। वही ईओडब्ल्यू में तैनात राम सुरेश को उप सेनानायक 27 वीं बटालियन पीएसी सीतापुर स्थानांतरित किया गया है।