फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई, पुणे की ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली राहत

Mon, 28 Dec 2020 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ से मुंबई व पुणे जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो ट्रेनों के फेरे 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 25 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से शाम 5:25 बजे चलकर रात 10:35 बजे लखनऊ और अगली रात 2:45 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में 05030 पुण-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से सुबह 11:30 बजे चलकर अगली दोपहर 1.30 बजे लखनऊ व शाम 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में दूसरी ट्रेन 02597 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस 30 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर 1:25 बजे लखनऊ व उसकी अगली दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में 02598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 मार्च तक हर बुधवार को मुंबई से ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलकर अगली दोपहर 1:05 बजे लखनऊ व शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

आनंद विहार के लिए हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन
गोरखपुर से आनंदविहार वाया लखनऊ ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 02595 गोरखपुर से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार को रात 8 बजे चलकर अगली रात 1:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी और सुबह 8:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को आनंद विहार से रात 8 बजे चलकर दूसरी रात 2:11 बजे लखनऊ और सुबह 7:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें