फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेल सहित 37 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म

Sat, 01 Mar 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा रैली के मद्देनजर रेलवे प्रशासन चारबाग स्टेशन पर आने वाली 23 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म दो मार्च को बदलेगा।
विज्ञापन


जबकि लखनऊ जंक्शन की 14 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। लखनऊ मेल, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और एसी एक्सप्रेस सहित 23 ट्रेनें दूसरे प्लेटफॉर्मों से रवाना होंगी।

उधर रेलवे बोर्ड से अब भी पांच बढ़ी हुई ट्रेनों को चलाने को लेकर दिशा निर्देश न मिलने के कारण अफरातफरी का माहौल है।
रेलवे ने चारबाग स्टेशन से आठ ट्रेनों को प्लेटफॉर्म एक से चलाने का निर्णय लिया है। रैली स्पेशल ट्रेनों को एक नंबर से चलाने के कारण नियमित ट्रेनों के प्लेटफॉर्म दो मार्च के लिए बदल दिये जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे ने दो मार्च को प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। रैली के कारण एक मार्च को ट्रेन 15008 कृषक एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म एक के स्थान पर छह नंबर से रवाना होगी।
विज्ञापन


ट्रेन 12226 कैफियत एक्सप्रेस तीन मार्च को भी प्लेटफॉर्म एक के स्थान पर दो नंबर से रवाना होगी।

हेल्पलाइन नंबर
0522-2635130 व 0522-2635639पैसेंजर कम्पलेन मोबाइल एसएमएस सेवा 9794845955उप वाणिज्य अधीक्षक लखनऊ जंक्शन 9794846979रेलवे सुरक्षा बल 0522-2233031, 09794842711ऐशबाग स्टेशन 0522-2690254गोमतीनगर स्टेशन 0522-2320247
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें