फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस खड़ी रही, वीआईपी ट्रेनें गुजरती रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग केबिन पर दो घंटे ट्रेन को रोका, यात्री परेशान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भोपाल से चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को आलमबाग केबिन पर रोक दिया। ट्रेन दो घंटे रुकी रही। इस बीच लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें गुजरती रहीं, लेकिन भोपाल प्रतापगढ़ को रवाना नहीं किया गया।

भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के साथ हो रहा यह भेदभाव नया नहीं है। आए दिन ट्रेन ऐसी ही लेटलतीफी का शिकार हो रही है। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। पैसेंजर नरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत की है। गाड़ी संख्या 12183 भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस शाम सवा सात बजे चलकर लखनऊ सुबह साढ़े पांच बजे व प्रतापगढ़ सुबह करीब नौ बजे पहुंचती है। नरेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिवस ट्रेन भोपाल से तय समय पर रवाना होकर महज 15 मिनट देरी से कानपुर पहुंची। चारबाग पहुंचने से पहले ट्रेन को आलमबाग केविन पर रोक दिया गया। यहां यह ट्रेन दो घंटे रुकी रही। इस दौरान लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, वेगमपुरा, शहीद एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को रास्ता दिया गया, लेकिन भोपाल प्रतापगढ़ खड़ी रही। ट्रेन लखनऊ से पहले समय से पहुंच रही है, लेकिन यहां डेट से दो घंटे रोक दिया जाता है. जिससे दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने के चलते भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को खड़े रखने की बात रेलवे ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रहा भेदभाव

सूत्र बताते हैं कि भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल रेल मंडल की ट्रेन है। ऐसे में लखनऊ पहुंचने से पहले इस ट्रेन को रोककर लखनऊ मंडल की ट्रेनों को गुजारा जाता है. ताकि लखनऊ की ट्रेनों की समयसारिणी दुरुस्त रहे। पहले जव यह ट्रेन लखनऊ से भोपाल के बीच चलती थी तो मंडल की ट्रेन होने के कारण राइटटाइम रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें