किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एमडी-एमएस के परीक्षा फॉर्म 13 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक के आदेश के अनुसार परीक्षा फॉर्म की फीस की तीन हजार, अंकपत्र की फीस एक हजार और फॉर्म की पांच सौ रुपये निर्धारित है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 25 अक्तूबर तक संबंधित विभागाध्यक्ष उसकी पड़ताल करके उसे आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद 27 नवंबर से नवंबर के बीच डीन फॉर्म पर अनुमोदन देंगे। एमडी-एमएस की परीक्षा 10 से 17 नवंबर के बीच होंगी।