दीपावली के बाद दिल्ली व मुंबई की वापसी का सफर आसान नहीं होगा। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली रूट की रेग्युलर ट्रेनों में वेटिंग है, हालांकि चेयरकार में सीटें खाली हैं। इन पर बुकिंग कराई जा सकती है।
12 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। दिल्ली व मुंबई से हजारों की तादाद में यात्री लखनऊ आते हैं। त्योहार के बाद वापसी का सिलसिला 13 नवंबर से शुरू होगा। ऐसे में 13, 14, 15 नवंबर को ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी है। मुंबई से लखनऊ आने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में वेटिंग क्रमश: 72, 107, 113, थर्ड एसी में सात, 38, 39 पहुंच गई है। ऐसे ही पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में वेटिंग क्रमश: 48, 88, 107 व थर्ड एसी में तीन, 16, 38 है।
ये भी पढ़ें - महिला कर्मियों ने देर रात तक किया प्रदर्शन, यूपी 112 ने बयान जारी कर कहा - वेतन दे दिया गया
ये भी पढ़ें - UP News: अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिला कर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों में क्रमश: 33, 36, 48 व थर्ड एसी में छह, नौ, 29 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 49, 59, 61, थर्ड एसी में 17, 30, 23 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 13, 14 व 15 नवंबर को वेटिंग क्रमश: 73, 103, 136 व थर्ड एसी में 15, 23, 34 वेटिंग चल रही है।
नियमित ट्रेनों में वेटिंग, हालांकि चेयरकार खाली
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी 13, 14 व 15 नवंबर को वेटिंग बढ़ने लगी है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में इन तारीखों में क्रमशः 18, 52, 68 वेटिंग है। अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर में क्रमश: 34, 94, 117, थर्ड एसी में नौ, 24, 43 और लखनऊ मेल की स्लीपर में 56, 115, 171 व थर्ड एसी में 19, 34, 55 वेटिंग है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में तो 13 को 28, 14 व 15 को रिग्रेट, थर्ड एसी में 12, 29, 40 वेटिंग है। वैशाली, गोरखधाम, पद्मावत आदि ट्रेनों में भी वेटिंग बढ़ने लगी है। दूसरी ओर तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 389, 189 सीटें खाली हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 13 को 106 सीटें खाली हैं। 14 व 15 नवंबर को क्रमश: 70, 116 वेटिंग है, जबकि डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 14 को 768, 16 को 671 व 17 को 934 सीटें खाली हैं। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में एक, 10 व 12 वेटिंग है।