फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून से अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर जंक्शन से वाया अयोध्या होते हुए प्रयागराज तक के लिए गाड़ियों का संचालन 21 जून से शुरू हो जाएगा। रेल मार्ग पर फिलहाल दो गाड़ियों को चलाने के लिए रेल प्रशासन ने हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के लिए ट्रेन की शुरुआत होने से देवीपाटन मंडलवासियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडेय बताया कि प्रयागराज से मनकापुर तक आने वाली सरयू एक्सप्रेस (04233/ 04234) 21 जून से प्रयागराज से चलेगी। अगले दिन निर्धारित समय पर मनकापुर से प्रयागराज के लिए जाएगी।
यह गाड़ी पूर्व की भांति प्रतिदिन चलेगी, जबकि मनवर संगम एक्सप्रेस (04231/ 04232) गुरुवार व रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन चलेगी। प्रयागराज से बस्ती व बस्ती से प्रयागराज के बीच चलेगी। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक कोविड-19 के प्रोटोकोल का अनुपालन करते हुए आरक्षित टिकट धारी ही यात्रा कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें