फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निवेश के नाम पर 2.97 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कंपनी में निवेश कराने के नाम पर एक जालसाज ने एक व्यक्ति से 2 लाख 97 हजार रुपये ठग लिए। निवेश करने वाले व्यक्ति को जब ठगी का पता चला तो उसने परिक्षेत्रीय साइबर थाना में जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने आईजी के निर्देश पर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि बिहार प्रांत के गया जिले के मुराद थाना क्षेत्र के डीहा बद्री गांव का रहने वाला मो. हारिश मौजूदा समय में सराय काले खां निकट बस स्टैंड आईएसबीटी थाना सनलाइट कॉलोनी दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में रहता था। आईजी के मुताबिक मो. हारिश ने नेक्सा स्टाक एंड होल्डिंग कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। पैसा निवेश कराने के लिए लोगों को अधिक से अधिक ब्याज समेत में पैसा वापस का झांसा देकर लोगों से पैसा निवेश कराने लगा।
बताया कि मो. हारिश ने श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर त्रिभौना विशुनापुर के रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा को अधिक से अधिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 97 हजार रुपये निवेश करा लिया। रमेश को रुपये और ब्याज की रकम नहीं मिली तो उसे ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

रमेश कुमार मिश्रा ने परिक्षेत्रीय साइबर थाना में आरोपी मो. हारिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पता चला कि नेक्सा के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। लोगों को लालच देकर निवेश कराने लगा। आईजी ने बताया कि साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज व कांसटेबिल आदित्य कुुमार शाह ने आरोपी मो. हारिश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से मोबाइल फोन व पीएनबी का एटीएम कार्ड मिला है। पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनी में पैसा निवेश कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें