नए साल से चलेगी मुंबई व बरौनी की ट्रेन
यात्रियों की मांग पर गोरखपुर से मुंबई वाया ऐशबाग और ग्वालियर से बरौनी वाया लखनऊ जंक्शन ट्रेन एक जनवरी से चलाई जाएगी।
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से एक जनवरी से 10 अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन एलटीटी से रात 11:59 बजे चलकर अगली रात 1:52 बजे ऐशबाग व रात 2:14 बजे बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में गोरखपुर से तीन जनवरी से शाम 5:45 बजे चलकर बादशाहनगर रात 10.43 बजे व ऐशबाग 11:35 बजे पहुंचेगी।
दूसरी तरफ ग्वालियर से बरौनी के बीच ट्रेन एक से 31 जनवरी के बीच चलेगी। ट्रेन ग्वालियर से 12 बजे चलकर लखनऊ होते हुए बरौनी जाएगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04186 दो जनवरी से बरौनी से शाम 6:45 बजे चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी।
आलमबाग से पटना बस सेवा आज से
उत्तर प्रदेश व बिहार के बीच बस समझौते के अंतर्गत कौशांबी से पटना वाया लखनऊ बस सेवा शुक्रवार से शुरू की जा रही है। बस कौशांबी से शाम पांच बजे चलकर रात दो बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यहां से निकलकर बस अयोध्या, गोरखपुर, गोपालगंज होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 8 बजे चलकर रात 10 बजे आलमबाग बस अड्डे आएगी।