लखनऊ में शुक्रवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय में आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग केबिल जलने से लगी है। आग लगने से स्वीपर वेलफेयर फंड का कमरा जल गया। इससे चारों तरफ धुंआ ही धुंआ भर गया। आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग वहां से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगे।