लखनऊ। गोमती बैराज के गेट बदलने के साथ इनकी मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण शुक्रवार से 15 जून तक (38 दिन) बैराज पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मरम्मत का काम सिंचाई विभाग कराएगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है।
विज्ञापन
इसके तहत समतामूलक और बैकुंठधाम तिराहे के मध्य (गोमती बैराज पुल) पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। समतामूलक से बैकुंठधाम की तरफ जाने वाला यातायात समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, बैकुंठधाम तिराहा, भैंसाकुंड होकर या समतामूलक चौराहे से सेंट्रल अकादमी ग्रीन कॉरिडोर तिराहा होकर जा सकेगा।