उपायुक्त उद्योग के दफ्तर के बाहर रखीं मशीनें।
लखनऊ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को जल्द ही उन्नत किस्म की टूलकिट मिलेगी। 200 से ज्यादा लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत मिलने वाली मशीनों की खेप जिला उद्योग केंद्र पहुंच चुकी है। उपायुक्त उद्योग के दफ्तर के बाहर रखीं मशीनें वितरित करने के लिए जनप्रतिनिधि का इंतजार किया जा रहा है। कार्यक्रम तय होने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि के हाथों लाभार्थियों को वितरित किया जा सके। पिछली बार विधायक नीरज बोरा ने टूलकिटों का वितरण किया था।