फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुराने लखनऊ में आज दोपहर से दो दिन बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। चौक इलाके में मंगलवार दोपहर से 72 ताबूतों का जुलूस निकलेगा। इस संबंध में यातायात पुलिस ने दोपहर से डायवर्जन लागू किया है जो मंगलवार दोपहर तीन बजे से दूसरे दिन जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगा।

- डालीगंज चौराहा/शाहमीना तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन बड़ा इमामबाड़ा, जिन्नातों वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन कुड़ियाघाट गेट, नया पक्का पुल, खदरा तिराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- खदरा तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन पक्का पुल चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन नया पक्का पुल होते हुए रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहा, चौक चौराहा होकर जाएंगे।

- डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से रोडवेज व सिटी बसें खदरा, पक्का पुल चौराहा की तरफ नहीं जाएंगी। ये बसें आठ नंबर चौराहा, आईटी चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें