आठवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को निकलने वाले जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफि क रविशंकर निम ने बताया कि शिया समुदाय की ओर से दरिया वाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर शाम सात बजे से जुलूस समाप्त होने तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
वहीं, इमरजेंसी व्यवस्था के तहत एंबुलेंस व मरीज को लेकर जा रहे वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके लिए 0522-2483800 पर सूचना देनी होगी। इसके बाद तैनात पुलिसकर्मी एंबुलेंस को लेकी विशेष रास्ता तैयार करवाएंगे।
इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले सभी वाहन व रोडवेज बस डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए जिन्नातों वाली मस्जिद व बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े व रोडवेज वाहन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की तरफ नहीं आ सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, रोडवेज बसों को चौक की तरफ आने पर रोक रहेगी।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- शाहमीना रोड से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ सामान्य वाहनों पर रोक रहेगी।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहन, रोडवेज बस पक्का पुल, मेडिकल क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- चौक चौराहे से खुनखुन गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर सामान्य वाहन नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी) व मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नीबू पार्क तिराहा व नक्खास (विक्टोरिया स्ट्रीट) की तरफ नहीं चलेगा।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सामान्य यातायात मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ प्रतिबंध रहेगा।
- नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से कोई भी वाहन बड़ा इमामबाड़ा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ कोई भी वाहन नहीं चलेगा।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से कोई वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा।
- पक्का पुल खदरा तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नींबू पार्क चौराहा (रूमी गेट चौकी) की तरफ से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- घंटाघर तिराहे से नींबू पार्क व बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।