फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री की गाड़ी पर लिखा था BOSS, पुलिस ने काटा चालान

Fri, 10 Jun 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री गायत्री प्रजापति की कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर दो मंत्री और तीन विधायकों की गाड़ियों का चालान काटा। एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रजापति की प्राइवेट कार में नंबर प्लेट पर बॉस लिखा मिला,वहीं मत्स्य विभाग के मंत्री राम प्रसाद की गाड़ी का ड्राइवर हूटर बजाते गंज चौराहे से फर्राटा भर रहा था। 
विज्ञापन


इसके अलावा अभियान के दौरान तीन विधायकों की गाड़ियों में लगे हूटर भी उतारे गए और जुर्माना वसूला गया। एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रजापति की कार (यूपी-32 एफसी-8055) की नंबर प्लेट पर बॉस लिखा था।

चालक संजय खाली गाड़ी लेकर गंज चौराहे से पार्क रोड की ओर बढ़ा था। इंस्पेक्टर गंज व ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रुकवा ली। चालक ने ट्रैफिक पुलिस को अर्दब में लेते हुए मंत्री की गाड़ी होने का भौंकाल दिया। 
विज्ञापन


चालक मंत्री के पीएसओ को फोन घुमाकर बात कराने की कोशिश की मगर पुलिस ने बात करने से मना कर दिया। चालक गेट खोलकर गाड़ी से नीचे उतरा तो पुलिस को उसमें एक हॉकी मिली। पुलिस ने हॉकी जब्त कर ली। गाड़ी में फैंसी नंबर प्लेट लगी होने पर चालान किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

हूटर बजाने पर पुलिस ने लगाई फटकार

मंत्री गायत्री प्रजापति की कार - फोटो : amar ujala
ड्राइवर ने मंत्री को लगाया फोन, अफसरों ने नहीं की बात एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि मत्स्य विभाग के मंत्री राम प्रसाद की सफारी गाड़ी काली फिल्म व हूटर बजाते हुए गंज चौराहे से फर्राटा भरते निकली। गाड़ी में मंत्री मौजूद नहीं थे। ट्रैफिक पुलिस ने बेवजह हूटर बजाने पर फटकार लगाई।
 
मंत्री की गाड़ी से काली फिल्म व हूटर उतारकर जब्त कर जुर्माना वसूला। चालक ने मंत्री ने फोन घुमाकर ट्रैफिक पुलिस को थमाने की कोशिश की मगर अफसरों ने बात करने से मना कर दिया। हजरतगंज चौराहे पर विधायकों की गाड़ियों में लगे हूटर व सायरन ट्रैफिक पुलिस ने हटवा दिए।

एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि बिजनौर विधायक मनोज कुमार पारस कार में ही मौजूद थे लेकिन उनकी निजी कार से ट्रैफिक पुलिस ने हूटर हटवा दी और जुर्माना वसूला। वहीं इटावा सदर के विधायक रघुराज सिंह शाक्य, चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम की गाड़ी से हूटर उतारकर जुर्माना वसूला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें