फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद को लेकर बदला रहेगा ट्रैफिक, जानिए कहां होगी नो एंट्री और कहां मिलेगी एंट्री

Thu, 31 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैफ‌िक डाइवर्जन
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार (चंद्र दर्शन के अनुसार) 1/2-09-2017 को मनाया जाएगा। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि इसे लेकर सुबह 6:30 बजे से नमाज समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड से कोई भी यातायात पक्का पुल नहीं जा सकेगा।
- शिया कॉलेज से वाहन टीले वाली मस्जिद नहीं आएंगे।
- हरदोई रोड से बडे़ वाहन टीले वाली मस्जिद नहीं आएंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा नहीं जाएगा।
- घंटाघर, हुसैनाबाद से सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद जाने पर रोक।
- चौक तिराहे से यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) नहीं जा सकेगा।
- मेडिकल चौराहे से यातायात खुनखुन जी कॉलेज होकर नीबू पार्क नहीं जाएगा।
- शाहमीना तिराहे से यातायात पक्का पुल/टीले वाली मस्जिद नहीं जा सकेगा।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड वाहन पक्का पुल/टीले वाली मस्जिद नहीं जा सकेंगे।
- शाहमीना तिराहे से हरदोई जाने वाली बसें टीले वाली मस्जिद नहीं जा सकेंगी।
- मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़/कॉर्मिशियल नहीं जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/अहियागंज नहीं जा सकेगा।
- ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ईदगाह वाहन नहीं आएंगे।
- राजेंद्र नगर चौराहे से यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ईदगाह नहीं जा सकेगा।
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह वाहन नहीं जा सकेंगे।
- गूंगा, बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज तिराहे से कोई वाहन ईदगाह नहीं जा सकेगा।
- पीली कॉलोनी से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते हैं, कोई भी यातायात नहीं आएगा।
- एसएन मिश्र आवास तिराहे से किसी प्रकार के यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
- मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।
- अंजुमन चौराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा।

इधर से जाएं

- सीतापुर रोड से डालीगंज क्रॉसिंग से मुड़कर आईटी होकर जाएं।
- शिया कॉलेज, खदरा तिराहे से बंधा रोड़ होते हुए नए पुल से होकर जाएं।
- कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज होकर जा सकेंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा,  मेडिकल कालेज/हरदोई रोड होकर जाएं।
- घंटाघर से कोनेश्वर/नींबू पार्क के पीछे नया पुल से होते हुए जाएं।
- चौक तिराहे से कोनेश्वर चौराहा/मेडिकल क्रॉस होकर जाएं।
- मेडिकल चौराहे से चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएं।
- शाहमीना से यातायात मेडिकल कॉलेज/डालीगंज पुल होकर जाएगा।
- डालीगंज से आईटी, कपूरथला, डालीगंज/पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज होकर जाएं।
- शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएं।
- मिल एरिया से मवैया ओवरब्रिज/लगड़ा फ ाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएं।
- रकाबगंज से यह यातायात नाका/मेडिकल कॉलेज होकर जाएंगे।
- ऐशबाग ओवरब्रिज से यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोती नगर होकर जा सकेगा।
- राजेंद्र नगर चौराहे से यह यातायात मोती नगर होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।
- बाबूलाल हलवाई चौराहे से यातायात दाहिने व बाएं मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नमाजियों के वाहनों को मिलेगी अनुमति

- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ  नमाजियों के वाहन जा सकेंगे।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हैदरगंज से ईदगाह की तरफ  नमाजियों के अतिरिक्त् किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।
- नाका से ऐशबाग नमाजियों के वाहन जाएंगे, बाकी वाहन रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जाएं।
- अहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ  नमाजियों के वाहनों को अनुमति रहेगी।
- अहियागंज वाटर वर्क्स रोड ईदगाह केवल नमाजियों को छोड़कर नहीं जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें