फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: रावण दहन के लिए आज बदला रहेगा यातायात, न जाएं इन रास्तों पर

Tue, 08 Oct 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन को लेकर मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एएसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था शाम पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगी रोक
- ऐशबाग ईदगाह तिराहे से रामलीला मैदान की तरफ रोक रहेगी।
- हैदरगंज से ऐशबाग रामलीला मैदान की तरफ जाने पर।
- नाका चौराहे से ऐशबाग रामलीला मैदान की तरफ।
- ऐशबाग ओवर ब्रिज ढाल नाका की तरफ से ऐशबाग।

- राजेंद्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवर ब्रिज होते हुए ईदगाह, रामलीला मैदान।
- रस्तोगी इंटर कॉलेज की तरफ से ऐशबाग रामलीला मैदान।
- पीली कॉलोनी तिराहा से ऐशबाग रामलीला मैदान की तरफ।
- एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ऐशबाग रामलीला मैदान।

विज्ञापन

इन रास्तों का करें प्रयोग

- हैदरगंज से बाजारखाला, मिल एरिया, एवरेडी होकर जाएं।
- नाका से रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया होकर जाएं।
- ऐशबाग ओवर ब्रिज ढाल से मोतीनगर होकर जाएं।
- राजेंद्रनगर से मोतीनगर होते हुए जा सकेंगे।

- रस्तोगी इंटर कॉलेज से आने वाले बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर जाएं।
- ऐशबाग ईदगाह के पीछे से एसएन मिश्रा द्वार होकर जाएं।
- ऐशबाग ईदगाह के पीछे से या बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें