फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
व्यापारियों ने दिया ज्ञापन।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चस्पा आवास विकास और एलडीए के नोटिसों के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस पर उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में डिप्टी सीएम को उनके आवास पर सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि एलडीए के मुताबिक, 6 फीसदी भवनों के मानचित्र स्वीकृत हैं। ऐसे में अगर 94 फीसदी भवनों पर सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होती है तो बड़ी अव्यवस्था फैल जाएगी। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी को सामूहिक, व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक प्रयास करने होंगे। इस दौरान नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी और नगर महामंत्री मोहित कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें