फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी का इस्तेमाल बढ़ाएंगे व्यापारी : बंसल

Fri, 15 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में दारूलशफा से जीपीओ हजरतगंज तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने नारा दिया, दही छाछ थाली में पेप्सी कोला नाली में। दारूलशफा में व्यापारियों ने पेप्सी को नाली में बहाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

संदीप बंसल ने बताया, 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान चलाते हुए व्यापारी जनसंपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे। 28, 29 और 30 अगस्त को सभी बाजारों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। 1 सितंबर को वाहन रैली, 3 सितंबर को 32वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें