फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीज-कर्मचारी भिड़े

विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मामूली बात पर मरीज व कर्मचारी भिड़ गए। आरोप है कि मरीज ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर दूसरे कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डार्क रूम असिस्टेंट भानु की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड के मरीजों की जानकारी भरने व उन्हें तारीख देने में लगी थी। वह एक मरीज को तारीख दे रहे थे। तभी काउंटर पर खड़े दूसरे मरीज ने उसे जल्द तारीख देने के लिए कहा। भानू ने रुकने के लिए कहा तो मरीज भड़क गया।

आरोप है कि वह पीछे के रास्ते से एक महिला के साथ कमरे में पहुंचा और भानु को थप्पड़ मारने लगा। भानु ने भी हाथापाई की। मरीज की नाक पर उनका हाथ लगने से खून निकलने लगा। इस बीच पहुंचे अन्य कर्मचारी मरीज को पीटने लगे।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। कर्मचारी ने पुलिस को और मरीज ने अस्पताल के अधिकारियों से लिखित शिकायत की। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें