फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दर पर जमीन खरीदने का मौका: पांच हजार भूखंडों वाली टाउनशिप अगले छह महीने में, न्यू जेल रोड पर होगी विकसित

Thu, 13 Jun 2024 04:49 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आवास विकास परिषद गोसाईंगंज के न्यू जेल रोड पर 300 एकड़ में 5000 प्लॉट की टाउनशिप लेकर आ रहा है। यहां पर सस्ती दर पर जमीन खरीदी जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अपने घर का सपना संजोए लोगों के लिए खुशखबरी है। आवास विकास परिषद गोसाईंगंज के न्यू जेल रोड पर 300 एकड़ में 5000 प्लॉट की टाउनशिप लेकर आ रहा है। छह माह में इसमें प्लॉट बुक करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस योजना में सस्ती दर पर जमीन खरीदने का अवसर मिलेगा। अफसरों का आकलन है कि टाउनशिप में 2000 रुपये वर्गफीट की दर से भूखंड बिकेंगे। आवास विकास की यह योजना पुरानी थी, जिसमें 250 एकड़ जमीन शामिल थी। अब इसमें 50 एकड़ और भूमि को शामिल किया गया है, जिसे लैंड पूलिंग योजना से किसानों से हासिल किया जाएगा। इसमें जिस किसान से जितनी जमीन ली जाएगी, उसकी 25 फीसदी विकसित जमीन का भूखंड देगा।

ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, उम्र सीमा सहित कई व्यथाएं रखीं सामने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस में कुछ गोपनीय पदों को आउटसोर्सिंग से भरने पर विचार, बाद में डीजीपी मुख्यालय ने कहा पत्र त्रुटिपूर्ण


50 एकड़ जमीन को लैंड पूलिंग पर लेने के प्रस्ताव को अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह, अपर आवास आयुक्त व सचिव डॉ. नीरज शुक्ला भी थे।

10 हजार परिवार पाएंगे आशियाना
आवास विकास के अधिकारियों ने बताया कि टाउनशिप में बड़े आकार के प्लॉट भी काटे जाएंगे। इन पर बिल्डर फ्लैट बनाएंगे, जिससे उम्मीद है कि योजना में 10 हजार से ज्यादा परिवारों को आशियाना मिल सकेगा। इन प्लॉट को विकसित होने में महज छह माह लगेगा। योजना की 80 फीसदी जमीन आवास विकास के कब्जे में आ चुकी है, जिसे विकसित करने का काम चल रहा है।

व्यावसायिक भूखंड पर निर्माण न कराना पड़ेगा महंगा
आवास विकास के भूखंड का मानचित्र पास कराने के बाद पांच साल में निर्माण न कराना अब महंगा पड़ेगा। हालांकि, यह व्यवस्था व्यावसायिक भूखंड पर लागू होगी। इस प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। इसके तहत पांच साल के बाद निर्माण करने पर छठे साल में पांच फीसदी, सातवें में 10 फीसदी, आठवें में 15 फीसदी भूखंड कीमत का शुल्क अतिरिक्त रूप से वसूला जाएगा। यानी हर साल पांच फीसदी की वृद्धि होती रहेगी।
विज्ञापन


2500 करोड़ से बनेगा वृंदावन योजना में कन्वेंशन सेंटर
आवास विकास वृंदावन योजना में 30 एकड़ जमीन पर 2500 करोड़ की लागत से 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। आयुक्त कार्यालय में बुधवार को इसका प्रस्तुतीकरण हुआ। राज्य सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर उस जमीन पर बनाया जाएगा, जहां डिफेंस कॉरिडोर का आयोजन हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च कर कन्वेंशन सेंटर को धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरा की जा रही है।

फाइव स्टार होटल, हैलीपेड की भी सुविधा
कन्वेंशन सेंटर में पांच से ज्यादा फाइव स्टार होटल के अलावा हैलीपेड की भी सुविधा मिलेगी। आयुक्त ने बताया कि यहां होने वाले कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सीधे हैलीपेड से उतर सकेंगे। कन्वेंशन सेंटर का एयरपोर्ट, शहीद पथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस से सीधा कनेक्शन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें