फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पैसा लेने के मामले में उप निदेशक पर्यटन निलंबित, तबादला आदेश नहीं मानने पर विशेष सचिव कार्यमुक्त

Fri, 15 May 2026 10:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पैसा लेने के मामले में उप निदेशक पर्यटन को निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनिक कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई जाएगी। वहीं, तबादला आदेश नहीं मानने पर विशेष सचिव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, लखनऊ में तैनात उप निदेशक पर्यटन डॉ. कल्याण सिंह को रिश्वत लेने के वायरल वीडियो मामले में शासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें पर्यटन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही आरोपों की जांच और अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जल्द कमेटी गठित की जाएगी। 

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डॉ. कल्याण सिंह रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं। शासन ने इसे गंभीर कदाचार, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता माना है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। हालांकि डॉ. सिंह ने वीडियो को एआई से तैयार बताया था। इससे पहले भी उन पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं और विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य उनके पास थे।

तबादला आदेश नहीं मानने पर विशेष सचिव कार्यमुक्त

उत्तर प्रदेश में शासन ने तबादला आदेश नहीं मानने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव आनंद प्रकाश सिंह को कार्यमुक्त कर दिया है। उनका तबादला 21 अप्रैल को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश नहीं मानने पर उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें