राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पुलिसकर्मियों की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी के परिवारीजन सीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पूरे शहर में पुलिस को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हजरतगंज समेत शहर के कई इलाकों में लोगों ने इस घटना के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक हुई कार्रवाई और घटनाक्रम की पूरी कवरेज पढ़ें यहां-