यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। बुधवार को यूपी कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए। इस बात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया है। वहीं, प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 700 मामले ही मिले हैं। यहां पढ़ें बुधवार की प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरें:
मुख्यमंत्री योगी बोले- जितिन के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत है। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी।
क्लिक करके यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी में 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 700 केस ही मिले
यूपी में कोरोना संक्रमण समाप्ति की ओर है। बीते 24 घंटे में दो लाख 90 हजार टेस्ट के बावजूद सिर्फ 700 कोरोना संक्रमित ही मिले हैं जो कि बड़ी राहत की बात है। प्रदेश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 12 हजार है। प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.2 प्रतिशत जबकि रिकवरी रेट 98 फीसदी है।
क्लिक करके यहां पढ़ें पूरी खबर
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई बैठक
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथियों का एलान जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शाम को अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
क्लिक करके यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रेनें भी अनलॉक: 13 जून से चलेंगी बरौनी एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें, देखें पूरी सूची
यूपी में सभी जिलों के कोरोना कर्फ्यू से मुक्त होते ही रेलवे ने बंद चल रही स्पेशल ट्रेनों को अनलॉक कर दिया है। इनमें लखनऊ से चलने वाली बरौनी एवं चित्रकूट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 11 जून से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस एवं 12 जून से चित्रकूट एक्सप्रेस का संचालन होगा। ये सभी ट्रेनें अगले आदेशों तक चलेंगी।
देखें, पूरी खबर
अमिताभ ठाकुर मामला: योगी सरकार ने रिटायरमेंट संबंधी दस्तावेज देने से किया इनकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देने से इनकार कर दिया है।
देखें, पूरी खबर