फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: मायावती की अपील, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करे सरकार, अखिलेश बोले- भाजपा की सरकार जाना तय

Sun, 05 Dec 2021 05:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से अपील की है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के पक्ष में बसपा सुप्रीमो मायावती भी उतर आई हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को मिला मायावती का साथ, बोलीं- जायज मांगों पर तुरंत अमल करे सरकार
अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के पक्ष में बसपा सुप्रीमो मायावती भी उतर आई हैं। उन्होंने शनिवार की रात अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

व्यापारी महाकुंभ: अखिलेश यादव बोले- व्यापारियों ने मन बनाया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। हम उत्तर प्रदेश में लगातार जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: जदयू नेता केसी त्यागी के बेटे अमरीश बने भाजपाई, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए कर चुके हैं काम
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। अमरीश अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम कर चुके हैं। उनके साथ ही पश्चिम यूपी के 11 और नेता, समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और भीम आर्मी के प्रवक्ता डॉ. टीपी सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: बकाया भुगतान न करने पर 4 चीनी मिलों पर एफआईआर, अन्य को जल्द भुगतान के निर्देश
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के बावजूद बकाया गन्ना भुगतान में हीलाहवाली करने वाली चार चीनी मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें लखीमपुर खीरी की पलिया, शामली की शामली, ऊन और थानाभवन की मिलें शामिल हैं। अन्य बकायेदार मिलों को जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

ट्रक का टायर समझकर उठा ले गए थे मिराज का टायर, चोरी नहीं, ट्रक से गिर गया था, किया वापस
आशियाना थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर चलते ट्रक से चोरी हुआ फाइटर प्लेन का टायर शनिवार को नाटकीय ढंग से मिल गया। बताया जा रहा है कि यह टायर ट्रक से गिर गया था, जिसे दो लोग उठा ले गए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें