फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: अखिलेश बोले- किसानों पर अत्याचार नहीं भूलेंगे यूपी वाले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा- हम ओमिक्रॉन से निपटने में सक्षम

Sat, 04 Dec 2021 06:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों से वादाखिलाफी की है। यूपी वाले भाजपाइयों का अत्याचार नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता प्रदेश के चुनाव में भाजपा द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचारों को नहीं भूलेगी। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने में सक्षम है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले- किसानों पर भाजपा के जुल्म व अत्याचार नहीं भूलेंगे यूपी वाले
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी के लोग भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचारों को नहीं भूलेंगे और चुनाव में जवाब देंगे। प्रदेश के लोगों ने ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’मनाकर इस बात का संदेश दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: वित्तमंत्री ने दी जानकारी- पिछले वर्ष के नवंबर की अपेक्षा 2058 करोड़ ज्यादा हुई राजस्व प्राप्ति
उत्तर प्रदेश की राजस्व वसूली में लगातार वृद्धि जारी है। नवंबर 2020 की अपेक्षा नवंबर 2021 में 2058 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इस महीने परिवहन से भी आय बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- ओमिक्रॉन कम खतरनाक, हम इससे निपटने में सक्षम हैं
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि कोविड-19 के नए वैरीएंट ओमिक्रॉन से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह डेल्टा प्लस से कम खतरनाक है और सरकार इससे निपटने में पूरी तरह सक्षम है। पढ़ें पूरी खबर 

अंबेडकरनगर: उप मुख्यमंत्री केशव ने जिले को 101 करोड़ रुपये की सड़कों का दिया तोहफा
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपने दौरे में अंबेडकरनगर जिले को एक नए बाईपास की सौगात दी। कटेहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तेजी से प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 

अमेठी: घर के बरामदे में सो रहे ग्राम प्रधान के सिर व सीने में मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को घर के बरामदे में सो रहे ग्राम प्रधान के सिर व सीने में गोली मार दी गयी जिससे ग्राम प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें