उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। बिना परीक्षा घोषित हुए परिणामों में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। वहीं, प्रदेश के 55 जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से भी कम है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
यूपी बोर्ड: 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, बिना परीक्षा के भी बेटियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को लखनऊ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम रिकार्ड 99.53 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में 29 लाख 96 हजार 31 परीक्षार्थियों में से 29 लाख 82 हजार 055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.55 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 99.52 प्रतिशत रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना से जंग: यूपी के 55 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं, प्रदेश में सिर्फ 712 सक्रिय मरीज
यूपी में पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, प्रदेश के 55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 20 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय कोविड केस की संख्या 712 है। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को योगी सरकार ने दी 10 लाख रुपये की सहायता
उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को योगी सरकार ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि का वितरण किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन देर से प्राप्त हुए हैं। उन्हें भी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव के लिए हर जिले में भाजपा के योद्धा तैयार, जिम्मेदारियां और कार्यक्रम भी सौंपे गए
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिए योद्धाओं की फौज तैयार कर दी है। 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सात अग्रिम मोर्चों, 26 प्रकोष्ठों और 28 विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैयार हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर
धमकी: '14 अगस्त तक मुजाहिदों को छोड़ दो, वरना उड़ा देंगे मंदिर व आरएसएस दफ्तर' हनुमान जी के नाम आई चिट्ठी
राजधानी के कई बड़े मंदिर और आरएसएस के कार्यालय को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में मंदिर और आरएसएस के कार्यालय निशाने पर होने की बात कही गई है। रजिस्टर्ड डाक से यह पत्र अलीगंज हनुमान मंदिर के पते पर आया है। खुद को जेहाद समर्थक बताते हुए पत्र में कहा गया कि अगर 14 अगस्त की शाम तक मुजाहिदों को रिहा नहीं किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
पढ़ें पूरी खबर