कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की हत्या पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे अफसरों के लिए कोई जगह नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, कानून मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यहां पढ़ें सभी खबरें
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी बोले- दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, अपराध में लिप्त अफसरों को बर्खास्त करें
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस कार्रवाई में बर्बरता से हुई हत्या पर निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे सभी अफसर व कार्मिक जो अति गंभीर अपराधों में लिप्त हैं उनकी बर्खास्तगी की जाए। पढ़ें पूरी खबर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की पोल: कानून मंत्री बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे
गोरखपुर में पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मार दिए गए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट ने पुलिस की बर्बरता की पोल खोल दी। रिपोर्ट के अनुसार, मनीष गुप्ता के साथ क्रूरता की सारे हदें पार कर दी गई थीं। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। मामले पर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
ओवैसी, राजभर व चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद राजा भैया से मिले शिवपाल सिंह यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व कुंडा से विधायक राजा भैया की लखनऊ में मुलाकात हुई। बताया जाता है कि दोनों नेता कहीं जा रहे थे तभी मुलाकात हुई। यह मुलाकात अनियोजित थी या नहीं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सका है। पढ़ें पूरी खबर
मनीष गुप्ता हत्याकांड: योगी सरकार ने 10 लाख रुपये देने का किया एलान, एडीजी जोन गोरखपुर करेंगे जांच
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में प्रदेश सरकार ने उनके परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। ये जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी। पढ़ें पूरी खबर
कोरोना संक्रमण: यूपी में बीते 24 घंटे में 2 लाख 14 हजार टेस्ट, सिर्फ 14 नए संक्रमित मिले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 31 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 21 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 14 हजार 938 सैम्पल की टेस्टिंग में 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। पढ़ें पूरी खबर