फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनें एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, 24 घंटे में 200 से भी कम कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 30 Jun 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में 165 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की आज की सबसे बड़ी खबर यही है कि प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। आईपीएस हितेश चंद्र अवस्थी डीजीपी पद से आज 30 जून को रिटायर हो गए हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 165 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


यूपी: डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हुए रिटायर, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार बने कार्यवाहक डीजीपी
उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे हितेश चंद्र अवस्थी आज बुधवार को रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। नए डीजीपी की तैनाती तक प्रशांत कुमार डीजीपी की जिम्मेदारियां संभालेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:

यूपी: प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर न्यूनतम, 24 घंटे में 165 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश में लगातार कोशिशों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 2,796 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 80 हजार 720 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06% फीसदी पाई गई। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 78 लाख 44 हजार 27 टेस्ट हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस तीन माह के ट्रायल के बाद फाइनल करेगी टिकट, समीक्षा में खरे उतरने पर ही तय होंगे नाम
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक सौ से ज्यादा सीटों पर दावेदारों को हरी झंडी दी गई है। इनमें से काफी सीटों पर एक से अधिक दावेदारों को क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। तीन महीने की समीक्षा में जो दावेदार खरा उतरेंगे, उनका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा। हालांकि करीब 50 सीटों पर एक-एक नेता को हरी झंडी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

बाराबंकी: 9 व 10 साल के दो बालकों से अप्राकृतिक दुष्कर्म, आजिज आकर खुद बच्चों ने किया खुलासा
शहर के एक इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले 9 और 10 साल के दो बालकों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


कोविड में घर वापसी करने वाले श्रमिकों की व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की सराहना की
उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से घर वापस आने वाले श्रमिकों के लिए यूपी सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ की है। प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने दो याचिकाओं को निस्तारित करते हुए यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की। यहां पढ़ें पूरी खबर:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें