फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को गोली मारी, बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल

Mon, 30 Aug 2021 06:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में सोमवार को सबसे बड़ी खबर यही रही कि अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मार ली। वहीं, सपा, कांग्रेस व बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, राजनीतिक हलचल भी रही। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व रालोद के उम्मीदवार रहे अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें:

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी
अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब रिवाल्वर पड़ा मिला। वह ठाकुरगंज के बालागंज के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर

बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल, 2019 के चुनाव में थे सपा, बसपा व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी
यूपी में 2022 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के पार्टी बदलने का दौर जारी है। सोमवार को बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। उनका मुकाबला सतीश गौतम से था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


गोंडा: ब्राह्मण सम्मेलन में बोले बसपा महासचिव, भाजपा चुनाव में इस्तेमाल करेगी राम मंदिर के नाम पर लिया गया चंदा
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया था और मंदिर निर्माण के शुभारंभ का दावा किया था लेकिन जब वह अयोध्या गये तो उन्हें भूमिपूजन वाली जगह नहीं दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर 

अयोध्या पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल: बोले- राम मंदिर हर भारतवासी का सपना
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार मैं यहां आया हूं। दो वर्ष पहले यहां आया था। पढ़ें पूरी खबर 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योगी बोले- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं उत्सव
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें