बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि पार्टी की नजर विधानसभा चुनाव 2022 पर है। वहीं, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग होती थी। यहां पढ़ें प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें:
बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी पार्टी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि बसपा जिला पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने बोला कि मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि अगर यह चुनाव पारदर्शी होते तो हम जरूर लड़ते।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
भाजपा ने कई प्रतिद्वंदियों के नाम वापसी की रणनीति बनाई, बसपाई कर रहे मदद
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने अब दूसरा दांव खेलने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने पहले ही 17 जिलों में अपने अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ कर दिया है। अब दूसरी रणनीति यह है कि ज्यादा से ज्यादा प्रतिद्वंद्वियों के नामांकन वापस करा दिए जाएं।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार को वह प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
योगी बोले- हर रोज बेहतर हो रहे हालात पर सावधानी जरूरी, 24 घंटे में 190 नए संक्रमित मिले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। बाजार खुल चुके हैं, आवागमन आदि निर्बाध रूप से संचालित है, ऐसे में हर एक प्रदेशवासी को सावधान रहना होगा। कोविड बचाव संबंधी व्यवहार जैसे मास्क, सैनिटाइजेशन और दो गज की दूरी का पूरी कड़ाई के साथ पालन करना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
स्वदेशी ऐप कू पर भी सीएम योगी का जलवा, 4 महीने में ही बनें 10 लाख से अधिक फालोवर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। आज स्वदेशी ऐप कू पर उनके फॉलोवर की संख्या वन मिलियन पहुंच गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: