फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:यूपी में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी, गोंडा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ

Wed, 27 Oct 2021 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रदेश में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दे दी गई हैं। वहीं, गोंडा में उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज: योगी बोले- कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा यूपी में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 03 करोड़ 08 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, बोले- हमने रामलला हम आएंगे... नारे को पूरा किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में जिले को 281 करोड़ के मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विकास के कार्यों को गिनाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के वायदे को पूरा करने पर जनता की हामी भरवाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


म्यांमार व बांग्लादेश के मुस्लिम युवकों को हिंदू नाम देकर विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने बांग्लादेश के रोहिंग्या मुसलमान युवकों व म्यांमार के नागरिकों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करवाकर विदेशों में भेजने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बांग्लादेशी व एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है। ये लोग मुस्लिम युवकों को हिंदू नाम वाले फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट उपलब्ध करवाकर विदेश भेजते थे। पढ़ें पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री रामदास अठावले बोले- यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों की मदद करती है। मुद्रा योजना से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। देश के 31 करोड़ 47 लाख लोगों को इसका फायदा हुआ। पढ़ें पूरी खबर

शपथ ग्रहण: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सहित नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सहित विधान परिषद के नवनिर्चाचित सदस्यों ने बुधवार को लखनऊ विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में सदस्यता की शपथ ली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें