फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, तेजी से करें टीकाकरण

Sun, 26 Dec 2021 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को टीकाकरण तेज करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का किया शिलान्यास: योगी की तारीफ कर बोले- यूपी में अब अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, टीकाकरण और तेज करें, बीते 24 घंटे में 59 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार आगामी 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों को कोविड टीकाकरण का सुरक्षा कवर प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ होना है। पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुर: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के वर्तमान प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल की बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना में मिठाई लाल का चचेरा भाई मनीष उर्फ कल्लू भी घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव बोले- भाजपा से किसी बदलाव की उम्मीद नहीं, वो सपा के झंडे से डरते हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी के झंडे से भाजपा डरती है। तभी भाजपा नेतृत्व समाजवादी झंडे के बारे में अवांछनीय टिप्पणी करती है जबकि लाल झंडा परिवर्तन का संकेत है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना इसमें शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लखनऊ लाया गया शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह लखनऊ लाया गया। उनके शव को गोमतीनगर विस्तार स्थित कावेरी अपार्टमेंट से बैकुंठधाम ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें