अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि यूपी चुनाव के चार चरणों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 साल तक तो सपा-बसपा ने प्रदेश को 30 साल तक लूटा। पढ़ें प्रमुख खबरें
पीएम मोदी बोले- गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला, गरीबों की जमीन हड़पी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी के कौहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला और गरीबों की जमीन हड़प ली जबकि भाजपा ने जिले में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए।
पढ़ें पूरी खबर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- राम मंदिर बनवाना और धारा 370 हटाना संप्रदायिकता नहीं राष्ट्रवाद है
शीर्ष अदालत के आदेश पर राम मंदिर बनवाना तथा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक उत्तर प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
UP Eleection 2022: मायावती की अपील- महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों की कार्रवाई से प्रभावित न हो जनता
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आतंकवाद के नाम पर तो कभी महाराष्ट्र में चल रही जांच एजेन्सियों की गतिविधियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आप सांसद संजय सिंह की अपील, हिंदुओं को गाली देने वाले विधायक को चुनाव लड़ने से रोके आयोग
आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह पर हिंदुओं को गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की अपील की है।
पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: शंखध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया रोड शो, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं। इसकी शुरुआत शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।
पढ़ें पूरी खबर