फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी के राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को योगी की सौगात, बीते 24 घंटे में सिर्फ 28 कोरोना मरीज मिले

Tue, 24 Aug 2021 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 फीसदी की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) भत्ता देने को मंजूरी दे दी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने चुनाव के पहले प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को 11 फीसदी की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने पर पर सहमति दे दी। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 28 संक्रमित ही मिले हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को योगी की सौगात
यूपी सरकार ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 फीसदी की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) भत्ता देने को मंजूरी दे दी। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी: प्रदेश में कोरोना पर बना हुआ है प्रभावी नियंत्रण, 24 घंटे में सिर्फ 28 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज जनपद अलीगढ़, औरैया, बदायूं, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: लंबे समय से इंतजार कर रहे अफसरों को मिली पोस्टिंग, 11 आईपीएस अफसरों के साथ 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले
यूपी में लंबे समय से इंतजार कर रहे व प्रमोशन पाकर आईपीएस बने 11 आईपीएस अफसरों के साथ 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले कर दिए गए। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात डीसीपी शालिनी को कमाण्डेन्ट 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने 1574 यात्रियों को रुपये लौटाए
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर आईआरसीटीसी को 1574 यात्रियों को रिफंड करना पड़ा। ढाई सौ रुपये प्रति पैसेंजर की दर से यात्रियों को 3,93,500 रुपये लौटाए गए। प्रशासन ने बताया कि बारिश के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल हो गए थे, जिससे ट्रेन लेट हुई। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र से ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें