अयोध्या में जमीन खरीद में सामने आईं गड़बड़ियों पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जनता द्वारा दिए गए चंदे की लूट हो रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अयोध्या के बीकापुर में एक जनसभा को संबोधित किया है। पढ़ें प्रमुख खबरें:
अयोध्या में जमीन खरीद मामला: प्रियंका गांधी बोलीं- राम के नाम पर लिए गए चंदे में हुई लूट, सरकार की मंशा साफ नहीं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में जमीन खरीद मामले में हुए घोटाले पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम के नाम पर इकट्ठा किए गए चंदे में लूट हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है।
पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- अयोध्या में 'राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट' जैसी स्थिति
अयोध्या जिले के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रतिज्ञा महासम्मेलन में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या में जमीन खरीद को भ्रष्टाचार की संज्ञा देते हुए कहा कि अयोध्या में राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट जैसी स्थिति है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी कांग्रेस: 26 दिसंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी कांग्रेस, स्कूटी व स्मार्ट फोन किए जाएंगे वितरित
कांग्रेस राजधानी लखनऊ में 26 दिसंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी। ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सिर्फ लड़कियां ही भाग ले सकेंगी। विजेताओं को स्कूटी, स्मार्ट फोन और मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: तीन दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, सपा-रालोद रैली के लिए दी शुभकामनाएं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों से तीन दिन की दूरी बना ली है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को इगलास में होने वाली सपा-रालोद की रैली के लिए शुभकामनाएं दी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मायावती बोलीं- अयोध्या में नेताओं और अफसरों के जमीन खरीदने के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होने से पहले ही जिस तरह से नेताओं और अफसरों ने ताबड़तोड़ जमीनें खरीदी हैं उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और ऐसी खरीद-फरोख्त को रद्द किया जाना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर