मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बच्चों को पोलियोरोधी ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उधर, पिनाहट में आज दोपहर चंबल नदी में एक युवक पैर फिसलने से गिर गया। उसे बचाने के लिए साथ आए तीन दोस्त भी नदी में कूद गए। वे उसे तो बचा न सके और डूबने लगे। ये देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी: सीएम योगी ने गोरखपुर से किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, बोले- सशक्त भारत का हिस्सा है स्वस्थ भारत अभियान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित परिसर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पांच बच्चों को अपने हाथ से पोलियोरोधी ड्राप पिलाकर किया।
पढ़ें पूरी खबर
आगरा में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से चंबल नदी में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत
पिनाहट में आज दोपहर चंबल नदी में एक युवक पैर फिसलने से गिर गया। उसे बचाने के लिए साथ आए तीन दोस्त भी नदी में कूद गए। वे उसे तो बचा न सके और डूबने लगे। ये देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटलजी की लिखी पंक्तियां
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हारे हुए प्रत्याशियों को पत्र लिखा है और विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा में योगदान करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
योगी के सिर फिर ताज : 25 मार्च को शपथ, 40 से अधिक मंत्री हो सकते हैं शामिल
24 मार्च की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। केशव को फिर मिल सकती है जगह, शर्मा की भूमिका में बदलाव संभव।
पढ़ें पूरी खबर
योगी सरकार 2.0 महिला एथलीटों को देगी 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता
योगी सरकार 2.0 महिला खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर