फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: अखिलेश यादव ने किया पुरानी पेंशन बहाली का वादा, कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Thu, 20 Jan 2022 05:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर फिर से पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी और यशभारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा। उधर, कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी सूची में अलीगढ़ जिले की इगलास, खैर व छर्रा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छर्रा से अखिलेश शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास से प्रीति धनगर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह अलीगढ़ जिले से 2 महिलाओं को उतारा गया है। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


UP Election 2022: अखिलेश यादव का वादा, सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को वादा किया कि सपा सरकार बनी तो यश भारती सम्मान शुरू करने के साथ ही पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Election 2022: कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशी
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी सूची में अलीगढ़ जिले की इगलास, खैर व छर्रा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UP Chunav 2022: भाजपा में शामिल हुए मुलायम के साढ़ू का आरोप, अखिलेश यादव ने नेताजी को कैद करके रखा है
मुलायम परिवार के एक अन्य सदस्य प्रमोद गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लखनऊ: 1090 चौराहे पर डिवाइडर में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत
कार पुनीत मोटर्स तिवारीगंज से टेस्ट ड्राइव के लिए जा रही थी। हादसे में एजेंसी के दो कर्मचारियों व चौराहे पर खड़े बाइक सवार की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Chunav: विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, सोनिया को लिखी चिट्ठी
रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें