यूपी में मंगलवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कोरोना के कारण मृत विधायकों को श्रद्घांजलि दी गई। सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटे में 54 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
यूपी: विधानमंडल की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित
यूपी में आज से शुरू हुए विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने योगी सरकार को महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश के 54 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, रिकवरी दर 98.6 फीसदी
यूपी में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि मात्र 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: करीब 35 हजार करोड़ का हो सकता है अनुपूरक बजट, प्रस्तावों पर मंथन जारी, कल फिर कैबिनेट की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट 18 अगस्त को विधानमंडल में पेश करेगी। अनुपूरक बजट का आकार करीब 35 हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राज्य विधानसभा चुनाव से पूर्व अनुपूरक बजट को अंतिम रूप देने की तैयारी में सरकार जुटी हुई है। विभिन्न विभागों से आए बजट प्रस्तावों को अभी तक फाइनल नहीं किया जा सका है।
पढ़ें पूरी खबर
बलरामपुर: 11 माह की मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खून से भीगा बिस्तर देखकर मां को पता चला
बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार को चचेरे भाई ने अपनी ही 11 माह की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद नहीं थी। घर आने के बाद मां ने बेटी का बिस्तर खून से भीगा हुआ देखा। उसने मासूम की हालत देखकर यह समझ लिया कि उसके साथ अनहोनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
गोंडा: तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व जिला प्रशासन में टकराव, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को बनाया बंधक
गोंडा सदर तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं व जिला प्रशासन में हुए टकराव के कारण जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने मीटिंग हाल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और तहसीलदार व नायब तहसीलदार को बंधक बना लिया।
पढ़ें पूरी खबर