यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले गुरुवार को 8 हजार 479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। उधर, शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय होगा। शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
यूपी विधानमंडल सत्र: चुनाव से पहले योगी सरकार ने पेश किया 8479 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों व बुजुर्गों के लिए खोला खजाना
यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले गुरुवार को 8 हजार 479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। बजट में किसानों व बुजुर्गों के लिए पेंशन सहित प्रदेश के कई हिस्सों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, खेल व काशी विश्वनाथ के लिए भी धन आवंटित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का होगा गठबंधन, लखनऊ में अखिलेश यादव पहुंचे शिवपाल के घर
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सपा में विलय का फैसला लिया है। शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश में लगातार बढ़ रही है कोविड संक्रमण की दर, केजीएमयू के डॉ. बोले- अगले 10 दिन संवेदनशील
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोविड संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। चार दिन में यह 0.008 से बढ़कर 0.013 पर पहुंच गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 दिन संवेदनशील हैं। ऐसे में सभी को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार, दो अन्य के बारे में मिलीं अहम जानकारियां
अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में कर्मचारी को गोली मारकर लूटपाट करने की वारदात का क्राइम ब्रांच व पुलिस ने खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तिरुपति ज्वैलर्स से लूटे गए गहने के साथ ही पिस्टल, तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
योगी के मंत्री का तंज: बोले- सपा सरकार में काम का अर्थ सिर्फ शिलान्यास था, हंसी के पात्र बन रहे अखिलेश यादव
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी शासनकाल में विकास का एक ही अर्थ था, शिलान्यास। उस काम का जनता के लिए क्या उपयोग है या वह जनता के लिए कितना उपयोगी होगा, इसका कोई मानक नहीं था।
पढ़ें पूरी खबर