सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दो चरणों के मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों के मन में आशंका है। केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित है। पढ़ें, प्रमुख खबरें
अखिलेश यादव बोले- दो चरणों के मतदान के बाद गर्मी निकालने की धमकी देने वालों की भाप निकल गई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। धुंआ उड़ाने वाले धुआं हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
मायावती बोलीं- केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनका पैसा सुरक्षित है
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि देश की जनता भयंकर, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है ऐसे में 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की खबर जनता का आक्रोश और बेचैनी बढ़ाने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि केंद्र सरकार जनता की आशंका को दूर करे कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर
गोंडा: भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत, मारपीट व हवाई फायरिंग
गोंडा के करनैलगंज में सपा-भाजपा के समर्थकों में हुई भिड़ंत में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।मारपीट व हवाई फायरिंग की घटना से करनैलगंज दहल गया।
पढ़ें पूरी खबर
सीतापुर: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोग वाहन सहित हाइवे पर गिरे, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, चार की मौत
सीतापुर में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पिता और उसकी दो बेटियां, मृतक का साला शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं
मंगलवार को अलग-अलग दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर