फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: मानव तस्करी के मामले में यूपी एटीएस ने नौ और को किया गिरफ्तार, ईडी ने अतीक अहमद की 8.14 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Mon, 13 Dec 2021 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस ने मानव तस्करी के मामले में नौ और गिरफ्तारियां की हैं। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि दो महीने पहले दर्ज मामले में मिले इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएटीएस ने मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तारी की कड़ी में नौ और आरोपियों को गिरफ्तार है। अब तक इस मामले में 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में माफिया अतीक अहमद और उनकी पत्नी से संबंधित 8.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति ज़ब्त की है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


मानव तस्करी के मामले में यूपी एटीएस ने नौ और को किया गिरफ्तार, अब तक 18 फंसे शिकंजे में
मानव तस्करी के मामले में यूपी एटीएस ने 9 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक को पश्चिम बंगाल से और बाकी सियालदा राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे जिन्हें कानपुर से गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: ईडी ने जब्त की अतीक अहमद की 8.14 करोड़ की संपत्ति, भूमि संपत्ति व बैंकों में जमा धन शामिल
प्रवर्तन निदेशालय  ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में माफिया अतीक अहमद और उनकी पत्नी से संबंधित 8.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति ज़ब्त की है। इसमें भूमि संपत्ति और बैंक खातों में जमा धन शामिल है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी, कहा- सपा सरकार में हुआ करोड़ों का आवंटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को नया रूप दिया गया है अब इसे और भी भव्य बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

थाने के सामने दो महिलाओं को कुचलकर हाईवे किनारे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार
लखनऊ के निगोहां थाने के सामने तेज रफ्तार कार दो महिलाओं को कुचलती हुई आठ फीट गहरे खुले नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई और कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों रायबरेली की ओर से आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

अलीगढ़ मंडल में ध्रुवीकरण बनाम जातीय समीकरण, विपक्ष के सामने चक्रव्यूह तोड़ने की चुनौती
गंगा-यमुना के दोआब पर बसे और विविधताओं को समेटे अलीगढ़ मंडल की अपनी एक सियासी तासीर है। इस मंडल के राजनेताओं और यहां की सियासत का प्रदेश में अपना मुकाम रहा है। विधानसभा की 17 सीटों वाले इस मंडल में कृषि कानून, महंगाई, बेरोजगारी, आधा-अधूरा विकास, लचर स्वास्थ्य सेवाओं सरीखे मुद्दों के बीच हर सीट का अपना-अपना सियासी मिजाज है। कहीं धार्मिक ध्रुवीकरण, कहीं जातीय समीकरण, तो कहीं कृषि कानून से उपजी नाराजगी अपना असर दिखाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें