प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। यह देश की सबसे बड़ी परियोजना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की रैलियों में लोग नहीं आ रहे हैं। सरकार अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर भीड़ जुटा रही है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
पीएम मोदी बोले- सरकारों की लापरवाही से 100 करोड़ की योजना में 10 हजार करोड़ लगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। यह देश की सबसे बड़ी परियोजना है। 6623.44 किमी लंबी इस परियोजना से बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्घार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर व महाराजगंज के करीब 29 लाख किसान लाभांवित होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: अखिलेश का तंज- 'सरकारी रैलियां' कर रही है भाजपा, जनता की रैली नहीं कर पा रहे मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में भाजपा जनता की रैली नहीं कर पा रही है। ये सरकारी रैलियां हो रही हैं। जिलाधिकारी को भीड़ लाने के लिए पैसे मांगने पड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अफसरों के सामने ही दलित को जूते से पीटा, शिकायत करने थाने गया तो उसी पर दर्ज हुई एफआईआर
सरोजिनी नगर के नटकुर गांव में ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने एक दलित युवक की अफसरों के सामने ही जूते से जमकर पिटाई कर दी। उसे गालियां देते हुए धमकाया भी गया। गांव के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ : 15 दिसंबर को होगा किसानों का जमावड़ा, मानदेय व अधिकार बढ़ाने सहित कई योजनाओं का होगा एलान
15 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में प्रदेश के ग्राम प्रधानों का जमावड़ा होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानदेय बढ़ाने से लेकर अधिकारों में वृद्घि सहित कई योजनाओं का एलान करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव, कल हुई थी जांच
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
पढ़ें पूरी खबर