आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाली किसी प्रकार की गड़बड़ी के लिए
अब टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की जा सकेगी।
बाल विकास पुष्टाहार मंत्री
रामगोविंद चौधरी ने बताया कि लोग अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर किसी भी प्रकार
की गड़बड़ी पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस आधार पर गड़बड़ी ठीक कराते हुए
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने
कहा, विभाग की किसी भी योजना के संचालन या अनुपूरक पोषाहार अथवा आंगनबाड़ी
केंद्र बनाने के संबंध में शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था
की जाएगी।
बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय के तीसरे तल पर एक प्रकोष्ठ
स्थापित किया जा रहा है।
कोई भी व्यक्ति विभाग की किसी योजना के संचालन
अथवा अनुपूरक पोषाहार या आगनबाड़ी केंद्र के संबंध में कोई भी शिकायत इस
टोल फ्री नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10
से शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकेगा। यह नंबर है- 1800180559