उत्तर प्रदेशीय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने
महाविद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा
किए जाने की मांग उठाई है।
इसके लिए संगठन की ओर से अगस्त माह तक का समय
दिया गया है।
संगठन के प्रांतीय महासचिव मुदित कुमार मिश्र ने कहा है कि
यदि प्रदेश के महाविद्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को अगस्त तक
निस्तारित नहीं किया गया तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी।