फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईद-ए-गदीर पर आज रोशन होंगी मस्जिदें, सजदे में झुकेंगे सिर

Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ईद ए ग़दीर के मौके पर काज़मैन रोड स्थित रौज़ ए काज़मैन में गदीर अकादमी की ओर से जश्ने एलान ए गद
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. की ओर से हजरत अली की विलायत का एलान किए जाने की खुशी में ईद-ए-गदीर रविवार को अकीदत से मनाई जाएगी। शिया समुदाय गदीर की नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में सजदा करेंगे और दस्तरख्वान सजा कर नज्र-ए-अली में शामिल होंगे। ईद-ए-गदीर की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के तमाम रौजों और इमामबाड़ों में जलसे व महफिलों का आयोजन कर गदीर का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


ईद-ए-गदीर की पूर्व संध्या पर रौजा-ए-काजमैन में गदीर अकादमी की ओर से जश्ने एलान-ए-गदीर का आयोजन किया गया। महफिल का आगाज कारी नदीम नजफी ने कुरान की तिलावत से किया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना मीसम जैदी ने गदीर के वाक्ये और उसकी अहमियत पर रोशनी डाली। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हजरत अली की शिक्षाओं पर चल कर ही हमें कामयाबी हासिल हो सकती है। मौलाना शेर अली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महफिल में शायर बेताब हल्लौरी, फखरी मेरठी, गौहर सुलतानपुरी, फय्याज रायबरेलवी ,वकार सुल्तानपुरी, इफहाम उतरौलवी, फरहान बनारसी, जकी भारती, हसन फराज, खुशनूद मुस्तफा, फुरकान लखनवी आदि शायरों ने बारगाहे हजरत अली में कलाम पेश किए।
मंसूर नगर स्थित इमामबाड़ा उम्मुल बनीन में आयोजित जश्ने ईद-ए-गदीर में मौलाना एजाज अतहर और मौलाना हैदर अब्बास रिजवी ने खिताब किया। जश्न का आगाज कारी मुदस्सिर ने तिलावते कुरान से और संचालन मासूम आब्दी ने किया। रुस्तम नगर स्थित रौजा-ए-बैतुल हुज्न में जश्ने इस्तकबाले ईद-ए-गदीर शीषर्क से आयोजित महफिल को मौलाना मीसम जैदी ने खिताब किया। इसके अलावा शहर के तमाम इमामबाड़ों व रौजों में देर रात तक गदीर का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


110 मस्जिदों में आज अदा होगी गदीर की नमाज

ईद-ए-गदीर के मौके पर रविवार को शहर की 110 मस्जिदों गदीर की नमाज अदा की जाएगी। ईद ए गदीर की सबसे बड़ी जमात रौजा-ए-काजमैन स्थित मस्जिदे कूफा में जुटेगी। यहां पर सुबह 11 बजे गदीर की नमाज अदा होगी। इसके अलावा दरगाह हजरत अब्बास में 10 बजे, हसनपुरिया स्थित अब्बासिया मस्जिद में 9:30 बजे, मुफ्तीगंज स्थित हैदरी मस्जिद में 10 बजे, वजीरबाग स्थित मस्जिद इमामे जमाना में 11 बजे, नक्खास स्थित मस्जिद मोलसिरी में 10:30 बजे, चौक स्थित इमामबाड़ा आगा बाकर में 9 बजे, देहली दरवाजा स्थित मस्जिदे मोहम्मदी में सुबह 10:30 बजे, रौजा-ए-जैनबिया में 10:30 बजे, मंसूर नगर स्थित मस्जिद बहारे आलम में 9:30 बजे, मस्जिद लाल कोठी में 10 बजे सहित शहर की तमाम मस्जिदों में ईद-ए-गदीर की नमाज अदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें