फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से बदलेगी कई ट्रेनों की टाइमिंग, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Tue, 11 Dec 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल से पूर्वोत्तर रेलवे एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का समय बदलेगा। इसमें काठगोदाम-देहरादून के बीच ट्रेन 12092-12091 नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय और दिन में बदलाव होगा। इससे लखनऊ मंडल से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के समय में पांच से दस मिनट का बदलाव आएगा।
विज्ञापन


ट्रेन 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर 8:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन से रात 09:45 बजे चलेगी,

ट्रेन 15001 मुजफ्फ रपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन से सुबह 09:10 बजे चलेगी, ट्रेन 15002 देहरादून-मुजफ्फ रपुर एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन से दोपहर 03:20 बजे चलेगी। ट्रेन 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन से सुबह 09:10 बजे निकलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे लेट पहुंची ये ट्रेन

- फोटो : डेमो
वहीं अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 13006 पंजाब मेल सोमवार को 12 घंटे देरी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यही नहीं ट्रेन 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 10.20 घंटे, 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 7.40 घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस, 7.30 घंटे, 13483 फ रक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस 6.30 घंटे,

13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस और 13152 सियालदह एक्सप्रेस 5.20 घंटे, 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस 5.25 घंटे, 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस 4.45 घंटे, 14523 हरिहरनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे,14854 मरुधर 4:20 घटे लेट रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें