बड़ी बहन शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। इस पर गांव के लोग हांका लगाते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और शोर पर तेंदुआ आफरीन को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। संघर्ष में आफरीन जख्मी हो गई।
उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान शिवसागर ने घटना के मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी है। वन क्षेत्राधिकारी रामशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। उन्होंने ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।