वाराणसी से मुम्बई जा रही 11094 महानगरी एक्सप्रेस में सतना से करीब सौ किमी दूर यूपी के मानिकपुर स्टेशन के पास गुरुवार शाम को बम मिलने से हड़कंप मच गया।
इस बम के साथ एक चिट्ठी भी मिली है जिसे रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम पर लिखा हुआ है। अंग्रेजी में लिखी गई इस चिट्ठी में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से किश्तों में 10 करोड़ रुपए देने की मांग रखी गई है।
इस पत्र में लिखा है कि रेल हादसे के बाद किसी को सही मुआवजा नहीं मिलता है।10 करोड़- 1000 परिवार, ये एक क्रांति है।
यदि रेल मंत्री रुपए देने के लिए तैयार हैं तो वो ट्रेन नंबर 12397 और 13201 के एस4 और एस5 कोच में मोदी का पोस्टर लगा दे। बाकी का प्लान मुंबई पुलिस स्टेशन के पास एक पर्स में आपको मिल जाएगा।