फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकम जोशी को मिलेगा सफदर हाशमी पुरस्कार, लखनऊ के विनोद मिश्र व अमित दीक्षित भी चयनित

Tue, 21 Jan 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2019 के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को हो गई। नई दिल्ली के टीकम जोशी को सफदर हाशमी पुरस्कार और मुंबई के रंग निर्देशक रंजीत कपूर को बीएम शाह पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसकी घोषणा अकादमी की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पांडेय की अध्यक्षता में सामान्य परिषद की बैठक में की गई।  

विज्ञापन


13 फरवरी को बंटेंगे सभी वर्षों के पुरस्कार
अकादमी की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पांडेय ने बताया कि प्रयास रहेगा कि पूर्व के घोषित 10 वर्षों के पुरस्कार और मौजूदा 2019 के पुरस्कार एक साथ ही बांटे जाएं। कोशिश रहेगी कि13 फरवरी को होने वाले समारोह में सभी कलाकारों को एक साथ ही पुरस्कार वितरित हो सकें।
 

विज्ञापन

विनोद मिश्र कला उन्नयन व अमित दीक्षित नौटंकी गायन में चयनित

विनोद मिश्र - फोटो : अमर उजाला
अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कि वर्ष 2019 अकादमी पुरस्कारों में नौटंकी गायन के क्षेत्र में लखनऊ के अमित दीक्षित और कला उन्नयन के क्षेत्र में विनोद मिश्र को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा ध्रुपद गायन के लिये नई दिल्ली के राधा गोविंद दास, सारंगी वादन में भारत भूषण गोस्वामी नई दिल्ली, तबला वादन में कामेश्वर नाथ मिश्र व ललित कुमार वाराणसी, कथक के लिए वाराणसी के पं.माताप्रसाद मिश्र व रविशंकर मिश्र को युगल रूप से दिया जाएगा।

भोजपुरी गायन में उर्मिला शुक्ला गोरखपुर, रंगमंच निर्देशन में सुरेश शर्मा नई दिल्ली, रंगदीपन के लिये राघव प्रकाश मिश्र नई दिल्ली, संगीत लेखन के क्षेत्र में प्रो.स्वतंत्र शर्मा इलाहाबाद को पुरस्कार दिए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें